चतु:पुरुषार्थ प्राप्ति कराने वाला पद्मपुराणोक्त श्री गणपति वन्दना

चतु:पुरुषार्थ प्राप्ति कराने वाला पद्मपुराणोक्त श्री गणपति वन्दना

।। श्री गणपति वन्दना ।।

यह गणपति वन्दना श्रीपद्मपुराण के सृष्टिखण्ड में महर्षि वेदव्यासजी द्वारा की गयी है । इस गणपति स्तवन में भगवान् गणपति के स्वरुप का चार श्लोकों में विशिष्ट वर्णन किया गया है जो चतु:पुरुषार्थ का प्रदायक है।   

एकदन्तं महाकायं तप्तकाञ्चनसन्निभम् ।
लम्बोदरं विशालाक्षं वन्देऽहं गणनायकम् ॥१॥

मैं विशालकाय, तपाये हुए स्वर्ण-सदृश प्रकाश वाले, लम्बोदर, बड़ी-बड़ी आँखों वाले श्रीएकदन्त गणनायक की वन्दना करता हूँ ।

मुञ्जकृष्णाजिनधरं नागयज्ञोपवीतिनम् ।
बालेन्दुकलिकामौलिं वन्देऽहं गणनायकम् ॥२॥

जिन्होंने मौंजीमेखला, कृष्ण-मृगचर्म तथा नाग-यज्ञोपवीत धारण कर रखे हैं, जिनके मौलिदेश में बालचन्द्र सुशोभित हो रहा है, मैं उन गणनायक की वन्दना करता हूँ ।

चित्ररत्नविचित्राङ्गं चित्रमालाविभूषणम् ।
कामरूपधरं देवं  वन्देऽहं  गणनायकम् ॥३॥

जिन्होंने अपने शरीर को विविध रत्नों से अलंकृत किया है, अद्भुत माला धारण की है, जो स्वेच्छा से अनेक रूपों में अभिव्यक्त होते हैं, उन गणनायक की मैं वन्दना करता हूँ ।

गजवक्त्रं सुरश्रेष्ठं चारुकर्णविभूषितम् ।
पाशाङ्कुशधरं देवं वन्देऽहं गणनायकम् ॥ ४॥

जिनका मुख हाथी के मुख के समान है, जो सर्वदेवों में श्रेष्ठ हैं, सुन्दर कानों से विभूषित हैं, उन पाश और अंकुश धारण करने वाले श्रीगणपतिदेव की मैं वन्दना करता हूँ ।

॥ इति श्रीपद्मपुराणे सृष्टिखण्डे महर्षिव्यासकृता श्रीगणपतिवन्दना सम्पूर्णा ॥

वैदिक पद्धति से विशिष्ट पूजा-पाठ, यज्ञानुष्ठान, षोडश संस्कार, वैदिकसूक्ति पाठ, नवग्रह जप आदि के लिए हमारी साइट vaikunth.co पर जाएं तथा अभी बुक करें ।

Vaikunth Blogs

समस्त सिद्धि, स्त्री, गृह, पुत्र, धन-धान्य की प्राप्ति के लिए करें ढुण्ढिविनायक स्तोत्र का पाठ
समस्त सिद्धि, स्त्री, गृह, पुत्र, धन-धान्य की प्राप्ति के लिए करें ढुण्ढिविनायक स्तोत्र का पाठ

।। सर्वसम्पत्कर ढुण्ढिविनायक स्तोत्रम् ।।  श्रीस्कन्दपुराण के काशीखण्ड के अन्तर्गत् भगवान्  शिव क...

अविद्या आदि पञ्चक्लेशों की निवृत्ति, धन-वैभव श्रीसम्पत्ति की प्राप्ति हेतु करें- श्रीगणाधिप स्तोत्र का पाठ
अविद्या आदि पञ्चक्लेशों की निवृत्ति, धन-वैभव श्रीसम्पत्ति की प्राप्ति हेतु करें- श्रीगणाधिप स्तोत्र का पाठ

।। श्री गणाधिप स्तोत्रम् ।। श्रीमत् शंकराचार्य जी द्वारा प्रतिपादित यह स्तोत्र है । इस स्तोत्र मे...

ऐश्वर्य प्राप्ति एवं व्यापार वृद्धि हेतु करें श्री गणाधीश स्तोत्र का पाठ
ऐश्वर्य प्राप्ति एवं व्यापार वृद्धि हेतु करें श्री गणाधीश स्तोत्र का पाठ

।। श्रीगणाधीशस्तोत्रम् ।। श्रीशक्तिशिव द्वारा विरचित इस स्तोत्र में दस (10) श्लोक हैं जिनमें भगवा...

विघ्नों की शान्ति, सदा मङ्गल की कामना तथा कारागार से मुक्ति हेतु करें गजानन स्तोत्र पाठ
विघ्नों की शान्ति, सदा मङ्गल की कामना तथा कारागार से मुक्ति हेतु करें गजानन स्तोत्र पाठ

।। श्री गजानन स्तोत्रम् ।। भगवान् गणेश समस्त देवताओं द्वारा वन्दनीय तथा विश्वव्यापी देवता हैं । भ...

अकालमृत्यु के नाश तथा अमृतसिद्धि प्राप्ति हेतु करें श्री श्रीधराचार्य कृत गणेश प्रार्थना
अकालमृत्यु के नाश तथा अमृतसिद्धि प्राप्ति हेतु करें श्री श्रीधराचार्य कृत गणेश प्रार्थना

।। श्री गणेश प्रार्थना ।। श्रीमत्परमहंसपरिव्राजकाचार्य श्रीश्रीधरस्वामिजी के द्वारा दो छन्दों में...

व्यापार की वृद्धि तथा सर्वदा रक्षा हेतु करें हरिद्रा गणेश कवच का पाठ
व्यापार की वृद्धि तथा सर्वदा रक्षा हेतु करें हरिद्रा गणेश कवच का पाठ

।। श्री हरिद्रा गणेश कवच ।। श्रीविश्वसार तंत्र के अन्तर्गत् श्री हरिद्रा गणेश कवच स्तोत्र प्राप्त...

 +91 |

By clicking on Login, I accept the Terms & Conditions and Privacy Policy

Recovery Account