सर्वदा मङ्गल की कामना एवं व्यापार वृद्धि के लिए गाएं गणेश गीतम्

सर्वदा मङ्गल की कामना एवं व्यापार वृद्धि के लिए गाएं गणेश गीतम्

।। श्री गणेश गीतम् ।।

श्री महालिंगकविकृत यह गणेश गीत है । इस गीत में पांच (5 ) श्लोक हैं जिनमें भगवान् गणेश की गीत के माध्यम से स्तुति की गयी है । जो मनुष्य इस गणेश गीत का पाठ करता है उसके कार्यसिद्धि में आ रहे विघ्नों का नाश होता है ।

जय भूधर-कुलनायक तनया-प्रिय-सूनो ।
गण-नायक, सुख-दायक, धृत-मोदक देव ॥१॥

पर्वतराजपुत्री पार्वती के प्रिय पुत्र, गणनायक, सुखदायक, मोदक हाथ में लिये भगवान् गणपति की जय हो । 

अघ-शोषण,शशि-भूषण, नत-पोषण, दीने ।
 करुणा-मयमयि पातय मयि वीक्षणमीश ॥२॥

पापनाशक, शशिभूषण, भक्तों के पोषक, हे प्रभु ! मुझ दीन पर अपनी कृपादृष्टि करें । 

प्रणवात्मक, तिमिरापह, गज-वक्त्र, गणेश ।
कुरु मङ्गलमव मामति-बहु-विह्वलमीश ॥३॥ 

ॐकारस्वरूप, अज्ञानान्धकार के नाशक, गजानन, हे भगवान् ! गणपति मुझ दीन की रक्षा और कल्याण करें ।

त्रिपुरान्तक-बहुनन्दित-निजविक्रम, धीर ।
निखिलार्चित, निरुपद्रव-फलदान-धुरीण ॥४॥

दलितार्गल-सुगमां मम पदवीं कुरु सिद्धेः।
शमयाखिल-दुरितानि च कृपया गणनाथ ॥५॥

त्रिपुरासुर का नाश करने वाले, अपने पराक्रम से सभी को प्रसन्न करने वाले, सबसे पूजित, मंगलमय वरदान देने में अग्रणी हे गणनाथ ! आप मेरी कार्यसिद्धि के विघ्नों का नाश करके, मेरे पापों का संहार करके कृपापूर्वक मुझे सिद्धि प्रदान करें । 

॥ इति श्रीमहालिङ्गकविकृतं गणेशगीतं सम्पूर्णम् ॥

वैदिक पद्धति से विशिष्ट पूजा-पाठ, यज्ञानुष्ठान, षोडश संस्कार, वैदिकसूक्ति पाठ, नवग्रह जप आदि के लिए हमारी साइट vaikunth.co पर जाएं तथा अभी बुक करें ।

Vaikunth Blogs

ऐश्वर्य की प्राप्ति तथा समस्त बन्धनों से मुक्ति हेतु श्री गणेशाष्टक स्तोत्र
ऐश्वर्य की प्राप्ति तथा समस्त बन्धनों से मुक्ति हेतु श्री गणेशाष्टक स्तोत्र

।। श्री गणेश अष्टक स्तोत्र ।। श्री गणेश पुराण के अन्तर्गत् उपासनाखंड में यह स्तोत्र प्राप्त होता...

महान उत्पात, विघ्नबाधा तथा भय से मुक्ति हेतु करें उत्पात नाशन गणेश स्तोत्र
महान उत्पात, विघ्नबाधा तथा भय से मुक्ति हेतु करें उत्पात नाशन गणेश स्तोत्र

।। उत्पातनाशन गणेश स्तोत्र ।। भगवान् गणेश समस्त विघ्नों का नाश करने वाले हैं तथा शुभ फल को साधकों...

सुन्दर स्वरुप तथा विशद् बुद्धि की प्राप्ति के लिए करें श्रीगणेश कव्यष्टकम् का पाठ
सुन्दर स्वरुप तथा विशद् बुद्धि की प्राप्ति के लिए करें श्रीगणेश कव्यष्टकम् का पाठ

।। श्रीगणेशकव्यष्टकम् ।।  श्रीब्रह्मपुराण के अन्तर्गत् महर्षि वाल्मीकि द्वारा कथित है । जैसा की न...

व्यवसाय में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु करें देवकृत् गणेशस्तवन
व्यवसाय में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु करें देवकृत् गणेशस्तवन

श्री गणेशस्तवन स्तोत्र भगवान् गणपति की उपासना हेतु सर्वोत्तम स्तोत्र माना गया है यह स्तोत्र श्री मुद...

लौकिक तथा पारलौकिक सुखों को भोगकर मुक्ति प्राप्ति हेतु करें सप्तश्लोकी गणपति स्तोत्र
लौकिक तथा पारलौकिक सुखों को भोगकर मुक्ति प्राप्ति हेतु करें सप्तश्लोकी गणपति स्तोत्र

।। श्री गणपति स्तोत्रम् ।। श्रीवासुदेवानन्दसरस्वतीविरचित इस सप्तश्लोकी स्तोत्र का जो श्रद्धावान्...

समस्त मांगलिक कार्यों के प्रारम्भ में विघ्न निवारण हेतु करें मंगलम् स्तोत्र का पाठ
समस्त मांगलिक कार्यों के प्रारम्भ में विघ्न निवारण हेतु करें मंगलम् स्तोत्र का पाठ

।। मंगलम् ।। सनातन धर्म के अनुसार श्री महादेव और माँ पार्वती के पुत्र गणपति (गणेशजी) समस्त देवताओ...

 +91 |

By clicking on Login, I accept the Terms & Conditions and Privacy Policy

Recovery Account