धन्याष्टकम् करेगा आपके समस्त विकृतियों को दूर तथा करायेगा भगवत् कृपा की अनुभूति

धन्याष्टकम् करेगा आपके समस्त विकृतियों को दूर तथा करायेगा भगवत् कृपा की अनुभूति

।। धन्याष्टकम् स्तोत्रम् ।।

श्री मत्परमहंसपरिव्राजकाचार्य श्रीमत्शंकराचार्यजी द्वारा विरचित इस स्तोत्र में कुल दस श्लोक हैं । इस स्तोत्र के द्वारा सभी प्रकार के विकृतियों का नाश होता है तथा परब्रह्म परमात्मा का साक्षात्कार होता है । 

तज्ज्ञानं प्रशमकरं यदिन्द्रियाणां 
                  तज्ज्ञेयं यदुपनिषत्सु निश्चितार्थम् ।
 ते धन्या भुवि परमार्थनिश्चितेहाः 
                   शेषास्तु भ्रमनिलये परिभ्रमन्ति ॥ १ ॥

जो इन्द्रियों को शांत करने वाला है, वहीं ज्ञान है । जो उपनिषदों का निश्चित अर्थ है, वही ज्ञेय  है । जिनकी समस्त चेष्टाएं परमार्थदृष्टि से ही होती हैं, वे ही पृथ्वीतल में धन्य हैं और सब तो इस संसार में भ्रमण करते ही रहते हैं ।

आदौ विजित्य विषयान्मदमोहराग- 
                  द्वेषादिशत्रुगणमाहृतयोगराज्याः ।
ज्ञात्वामृतं समनुभूतपरात्मविद्या- 
                  कान्तासुखा बत गृहे विचरन्ति धन्याः ॥ २॥

प्रथम विषय समुह तथा मद, मोह, राग, और द्वेष आदि शत्रुओं को जीतकर, योगसाम्राज्य को पाकर, अमृतपद का ज्ञान प्राप्तकर, ब्रह्मविद्यारूपिणी कान्ता का सुखानुभव करते हुए, मानों घर में ही विचरण करते हैं, वे योगीजन धन्य हैं ।

त्यक्त्वा गृहे रतिमधोगतिहेतुभूता-
                मात्मेच्छ्योपनिषदर्थरसं पिबनत: ।
वीतस्पृहा विषयभोगपदे विरक्ता
                धन्याश्चरन्ति विजनेषु विरक्तसङ्गाः ॥ ३ ॥

अधोगति के हेतु भूत घर के मोह को छोड़कर, आत्मजिज्ञासा से उपनिषदर्थभूत ब्रह्मानन्द का पान करते हुए, स्वार्थरहित होकर विषय भोगों से विरक्त हो, जो नि:संगभाव से ज़नशून्य स्थान में विचरते हैं , वे धन्य हैं ।

त्यक्त्वा ममाहमिति बन्धकरे पदे द्वे
                      मानावमानसदृशाः समदर्शिनश्च ।
कर्तारमन्यमवगम्य तदर्पितानि
                       कुर्वन्ति कर्मपरिपाकफलानि धन्याः ॥ ४॥

जो मैं और मेरा रूप दोनों बन्धनकारी भावों को छोड़कर, मान-अपमान को समान समझते हुए समदर्शी होकर तथा अपने से पृथग्भूत कर्ता को जानकर संपूर्ण कर्मफल उसको समर्पण करते हैं, वे पुरुष धन्य हैं ।

त्यक्त्वैषणात्रयमवेक्षितमोक्षमार्गा
                   भैक्षामृतेन परिकल्पितदेहयात्राः । 
ज्योतिः परात्परतरं परमात्मसंज्ञं 
                    धन्या द्विजा रहसि हृद्यवलोकयन्ति ॥ ५॥

लोकैषणा, पुत्रैषणा तथा वित्तैषणा – तीनों को छोड़कर मुक्तिमार्ग का अनुशीलन करके भिक्षामृत से शरीरयात्रा का निर्वाह करते हुए; जो परमात्मसंज्ञक परात्पर ज्योति को एकान्तदेश में अपने हृदय में अवलोकन करते हैं । वे द्विज धन्य हैं ।

नासन्न सन्न सदसन्न महन्न चाणु 
               न स्त्री पुमान्न च नपुंसकमेकबीजम्।
यैर्ब्रह्म तत्समनुपासितमेकचित्ता
                   धन्या विरेजुरितरे भवपाशबद्धाः ॥ ६ ॥

जो न असत् है, न सत् है और न सदसत् है; न महान् है, न अणु है; न स्त्री है, न पुरुष है और न नपुंसक है; संसार का एकमात्र कारण है, उस ब्रह्म की जिन्होंने उपासना की है, एकाग्रचित्त वे ही धन्य पुरुष सुशोभित होते हैं, और तो सब संसारबन्धन में बँधे हुए हैं ।

अज्ञानपङ्कपरिमग्नमपेतसारं 
                    दुःखालयं मरणजन्मजरावसक्तम् । 
संसारबन्धनमनित्यमवेक्ष्य धन्या
                    ज्ञानासिना तदवशीर्य विनिश्चयन्ति ॥ ७ ॥

जो पंक में सने (लगे) हुए, अज्ञान, निःसार, दुःखरूप, जन्मजरामरणादिसमन्वित, संसारबन्धन को अनित्य देखकर उसको ज्ञानरूपी खड्गसे काटकर आत्मतत्त्वका निश्चय करते हैं, वे पुरुष धन्य हैं ।

शान्तैरनन्यमतिभिर्मधुरस्वभावै
                   रेकत्वनिश्चितमनोभिरपेतमोहैः ।
साकं वनेषु विजितात्मपदस्वरूपं
                   शास्त्रेषु सम्यगनिशं विमृशन्ति धन्याः ॥ ८ ॥

जिन्होंने मन के द्वारा एकत्व का निश्चय किया है और मोह को त्याग दिया है ऐसे शान्त, अनन्यमति और कोमलचित्त महात्माओं के साथ जो लोग वन में शास्त्रों द्वारा आत्मतत्त्व का निरन्तर विचार करते हैं, वे धन्य हैं ।

अहिमिव जनयोगं सर्वदा वर्जयेद्यः
                      कुणपमिव सुनारीं त्यक्तुकामो विरागी ।
विषमिव विषयान्यो मन्यमानो  दुरन्तान् 
                       जयति परमहंसो मुक्तिभावं समेति ॥ ९ ॥

जो जनसमूह को सदा सर्प-सहवास के समान त्यागता है, सुन्दर स्त्री की वैराग्यभाव से शव के समान उपेक्षा करता है, दुस्त्यज विषयों को विष के समान छोड़ता है, उस परमहंस की जय हो, जय हो । वही मुक्ति को प्राप्त होता है ।

सम्पूर्ण जगदेव नन्दनवनं सर्वेऽपि कल्पद्रुमा 
                        गाङ्गं वारि समस्तवारिनिवहाः पुण्याः समस्ताः क्रियाः ।
 वाचः प्राकृतसंस्कृताः श्रुतिशिरो वाराणसी मेदिनी
                       सर्वावस्थितिरस्य वस्तु विषया दृष्टे परब्रह्मणि ॥ १० ॥

जिसने परब्रह्म का साक्षात्कार कर लिया है, उसके लिये सारा संसार नन्दनवन है, समस्त वृक्ष कल्पवृक्ष हैं, सम्पूर्ण जल गंगाजल है, उसकी सारी क्रियाएँ पवित्र हैं, उसकी वाणी प्राकृत हो अथवा संस्कृत हो वेद की सारभूत है, उसके लिये सम्पूर्ण भूमण्डल काशी (मुक्तिक्षेत्र) ही है तथा और भी उसकी जो-जो चेष्टाएँ हैं , सब परमार्थमयी ही हैं । 

।। इति श्रीमत्परमहंसपरिव्राजकाचार्यश्रीमच्छङ्कराचार्यविरचितं धन्याष्टकं सम्पूर्णम् ।।

वैदिक पद्धति से विशिष्ट पूजा-पाठ, यज्ञानुष्ठान, षोडश संस्कार, वैदिकसूक्ति पाठ, नवग्रह जप आदि के लिए हमारी साइट vaikunth.co पर जाएं तथा अभी बुक करें।

Vaikunth Blogs

सम्पूर्ण भौतिक बाधाओं की निवृत्ति तथा लक्ष्मी-पति की कृपा प्राप्ति हेतु करें कमलापत्यष्टक का पाठ
सम्पूर्ण भौतिक बाधाओं की निवृत्ति तथा लक्ष्मी-पति की कृपा प्राप्ति हेतु करें कमलापत्यष्टक का पाठ

श्रीमत्परमहंसस्वामीब्रह्मानन्द जी द्वारा विरचियत यह स्तोत्र  है इस स्तोत्र में नौ श्लोक हैं जिनमें स...

क्लेश रूपी अग्नि के ताप से मुक्ति तथा भगवत् कृपा प्राप्ति हेतु करें साधक पञ्चकम् का पाठ
क्लेश रूपी अग्नि के ताप से मुक्ति तथा भगवत् कृपा प्राप्ति हेतु करें साधक पञ्चकम् का पाठ

।। साधनपञ्चकम् ।। श्रीमत् शंकराचार्य जी द्वारा विरचित इस स्तोत्र में कुल छः श्लोक हैं जिनमें से प...

पुंसवन संस्कार का उद्देश्य तथा महत्व
पुंसवन संस्कार का उद्देश्य तथा महत्व

हिन्दू धर्म में संस्कारों की परम्परागत पद्धति के अंतर्गत होने वाले भावी माता-पिता को यह बताया जाता ह...

विद्या, धन की प्राप्ति एवं संकटों को दूर करने हेतु करें इस सङ्कटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ
विद्या, धन की प्राप्ति एवं संकटों को दूर करने हेतु करें इस सङ्कटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ

।। सङ्कटनाशनगणेशस्तोत्रम् ।। नारद्पुरण के अन्तर्गत “सङ्कटनाशनगणेशस्तोत्रम्” प्राप्त होता है| जैसा...

कायिक, वाचिक, मानसिक तथा सांसर्गिक चतुर्विध पापों की शान्ति हेतु करें इस नाम स्तोत्र का पाठ
कायिक, वाचिक, मानसिक तथा सांसर्गिक चतुर्विध पापों की शान्ति हेतु करें इस नाम स्तोत्र का पाठ

श्रीमद्भागवत के अनुसार- भगवन्नाम का संकीर्तन किसी भी स्थिति में किया जाए वह सर्वथा सुखदायी होता है ।...

जानें, निष्क्रमण संस्कार का महत्व एवं विधि
जानें, निष्क्रमण संस्कार का महत्व एवं विधि

भारतीय संस्कृति प्राचीन काल से अपनी सभ्यता और संस्कृति के कारण आकर्षण का केन्द्र रही है, इस कारण बहु...

 +91 |

By clicking on Login, I accept the Terms & Conditions and Privacy Policy

Recovery Account