कार्य क्षेत्र , दैनिक जीवन में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु करें इस स्तोत्र का पाठ

कार्य क्षेत्र , दैनिक जीवन में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु करें इस स्तोत्र का पाठ

यह स्तोत्र श्री मत्परमहंसस्वामीब्रह्मानन्द जी द्वारा विरचित है । इस स्तोत्र में कुल नौ श्लोक हैं । भगवान् नारायण समस्त जगत् के पालनकर्ता हैं जिनकी कृपा से मनुष्य भौतिक प्रपंच से दूर हो नारायण प्राप्ति का अपना मार्ग दुरुस्त करता है । जो साधक इस स्तोत्र का नित्य प्रातः या सांय पाठ करता है उसे नारायण के श्रीचरणों का सायुज्य प्राप्त होता है । 

यस्मादिदं जगदुदेति चतुर्मुखाद्यं 
               यस्मिन्नवस्थितमशेषमशेषमूले।
यत्रोपयाति विलयं च समस्तमन्ते
              दृग्गोचरो भवतु मेऽद्य स दीनबन्धुः।।१।।

जिन परमात्मा से यह ब्रह्मा आदिरूप जगत् प्रकट होता है और सम्पूर्ण जगत् के कारणभूत जिस परमेश्वर में यह समस्त संसार स्थित है तथा अन्तकाल में यह समस्त जगत् जिनमें लीन हो जाता है-वे दीनबन्धु भगवान् आज मेरे नेत्रों के समक्ष दर्शन दें।

चक्रं सहस्त्रकरचारु करारविन्दे 
             गुर्वी गदा दरवरश्च विभाति यस्य।
पक्षीन्द्रपृष्ठपरिरोपितपादपद्मो 
             दृग्गोचरो भवतु मेऽद्य स दीनबन्धुः।।२।।

जिनके करकमल में सूर्य के समान प्रकाशमान चक्र, भारी गदा और श्रेष्ठ शंख सुशोभित हो रहा है, जो पक्षिराज (गरुड़) की पीठ पर अपने चरणकमल रखे हुए हैं, वे दीनबन्धु भगवान् आज मुझे प्रत्यक्ष दर्शन दें।

येनोद्धृता वसुमती सलिले निमग्ना
              नग्ना च पाण्डववधूः स्थगिता दुकूलैः।
संमोचितो जलचरस्य मुखाद्गजेन्द्रो
              दृग्गोचरो भवतु मेऽद्य स दीनबन्धुः।।३।।

जिन्होंने जल में डूबी हुई पृथ्वी का उद्धार किया, नग्न की जाती हुई पाण्डव वधू द्रौपदी को वस्त्रों से ढक लिया और ग्राहके मुख से गजराज को बचा लिया-वे दीनबन्धु भगवान् आज मेरे नेत्रों के समक्ष हो जायँ अर्थात् मुझे दर्शन दें ।

यस्यार्द्रदृष्टिवशतस्तु सुराः समृद्धिं 
                कोपेक्षणेन दनुजा विलयं व्रजन्ति ।
भीताश्चरन्ति च यतोऽर्कयमानिलाद्या
                 दृग्गोचरो भवतु मेऽद्य स दीनबन्धुः।।४।।

जिनकी स्नेहदृष्टि से देखे जाने के कारण देवता लोग ऐश्वर्य पाते हैं और कोपदृष्टि के द्वारा देखे जाने से दानव लोग नष्ट हो जाते हैं तथा सूर्य, यम और वायु आदि जिनके भय से भीत होकर अपने-अपने कार्यों में प्रवृत्त होते हैं, वे दीनबन्धु भगवान् आज मेरे नेत्रों के सामने हो जायँ।

गायन्ति सामकुशला यमजं मखेषु
                ध्यायन्ति धीरमतयो यतयो विविक्ते।
पश्यन्ति योगिपुरुषाः पुरुषं शरीरे
                  दृग्गोचरो भवतु मेऽद्य स दीनबन्धुः।।५।।

सामवेद के गान में चतुर लोग यज्ञों में जिन अजन्मा भगवान् के गुणों को गाते हैं, धीर बुद्धि वाले संन्यासी लोग एकान्त में जिनका ध्यान करते हैं और योगीजन अपने शरीर के भीतर पुरुष रूप से जिनका साक्षात्कार करते हैं, वे दीनबन्धु भगवान् आज मेरे नेत्रों के सामने हों।

आकाररूपगुणयोगविवर्जितोऽपि
                  भक्तानुकम्पननिमित्तगृहीतमूर्तिः। 
यः सर्वगोऽपि कृतशेषशरीरशय्यो
                  दृग्गोचरो भवतु मेऽद्य स दीनबन्धुः।।६।।

जो भगवान् आकार, रूप और गुण के सम्बन्ध से रहित होकर भी भक्तों के ऊपर दया करने के निमित्त अवतार धारण करते हैं और जो सर्वत्र विद्यमान रहते हुए भी शेषनाग के शरीर को अपनी शय्या बनाये हुए हैं, वे दीनबन्धु भगवान् आज मेरे नेत्रों के प्रत्यक्ष हों।

यस्या‌ङ्घ्रिपङ्कजमनिद्रमुनीन्द्रवृन्दै-
                     राराध्यते भवदवानलदाहशान्त्यै।
सर्वापराधमविचिन्त्य ममाखिलात्मा
                      दृग्गोचरो भवतु मेऽद्य स दीनबन्धुः।।७।।

आलस्यहीन मुनिवरों का समूह संसार के दुःखरूपी दावानल की जलन शान्त करने के लिये जिन भगवान् के  चरणकमल की आराधना करता है, वे समस्त जगत् के आत्मभूत दीनबन्धु मेरे सब अपराधों को भूलकर आज मेरे नेत्रों के समक्ष दर्शन दें ।

यन्नामकीर्तनपरः श्वपचोऽपि नूनं
                हित्वाखिलं कलिमलं भुवनं पुनाति।
दग्ध्वा ममाघमखिलं करुणेक्षणेन
                 दृग्गोचरो भवतु मेऽद्य स दीनबन्धुः।।८।।

जिन भगवान् के नामकीर्तन में तत्पर चाण्डाल भी निश्चय ही सम्पूर्ण कलिमल (पाप) को त्यागकर जगत् को पवित्र कर देता है, वे दीनबन्धु भगवान् मेरे समस्त पाप को अपनी करुणादृष्टि से जलाकर आज मेरे नेत्रों को प्रत्यक्ष दर्शन दें ।

दीनबन्ध्वष्टकं पुण्यं ब्रह्मानन्देन भाषितम्। 
यः पठेत् प्रयतो नित्यं तस्य विष्णुः प्रसीदति।।९।।

जो लोग ब्रह्मानन्द के द्वारा विरचित इस दीनबन्ध्वष्टक नामक पवित्र स्तोत्र का नित्य संयतचित्त से पाठ करेंगे उनके पर विष्णु भगवान् प्रसन्न रहेंगे । 

।। इस प्रकार श्री मत्परमहंसस्वामीब्रह्मानन्द जी द्वारा विरचित यह स्तोत्र सम्पूर्ण हुआ ।।

वैदिक पद्धति से विशिष्ट पूजा-पाठ, यज्ञानुष्ठान, षोडश संस्कार, वैदिकसूक्ति पाठ, नवग्रह जप आदि के लिए हमारी साइट vaikunth.co पर जाएं तथा अभी बुक करें | 

Vaikunth Blogs

अपरिमित ऊर्जा प्राप्ति एवं धन-धान्य की वृद्धि हेतु करें इस स्तोत्र का पाठ
अपरिमित ऊर्जा प्राप्ति एवं धन-धान्य की वृद्धि हेतु करें इस स्तोत्र का पाठ

।। श्रीसूर्याष्टकम् स्तोत्र ।।  श्रीसूर्याष्टकम् स्तोत्र में आठ श्लोकों के द्वारा भगवान् सूर्य की...

जरा,दुःख , व्याधि से निवृत्ति और शिव सायुज्य प्राप्ति हेतु करें इस स्तोत्र का पाठ
जरा,दुःख , व्याधि से निवृत्ति और शिव सायुज्य प्राप्ति हेतु करें इस स्तोत्र का पाठ

श्री शंकराचार्य जी द्वारा विरचित यह स्तोत्र है । इस स्तोत्र में कुल नौ श्लोक हैं जिनमें से आठ श्लोको...

भगवान् अच्युत (श्रीकृष्ण) की कृपा प्राप्ति के करें अच्युताष्टकम् स्तोत्र पाठ
भगवान् अच्युत (श्रीकृष्ण) की कृपा प्राप्ति के करें अच्युताष्टकम् स्तोत्र पाठ

श्रीमत् आदिशंकराचार्य द्वारा विरचित यह स्तोत्र है। इस स्तोत्र में कुल नौ श्लोक हैं जिनमें से आठ श्लो...

इन्द्र के समतुल्य ऐश्वर्य एवं वैभव प्राप्ति हेतु करें इन्द्रकृत श्री रामस्तोत्र का पाठ
इन्द्र के समतुल्य ऐश्वर्य एवं वैभव प्राप्ति हेतु करें इन्द्रकृत श्री रामस्तोत्र का पाठ

यह स्तोत्र श्री मदध्यात्मरामायण के युद्धकाण्ड के त्रयोदश सर्ग में इन्द्रजी के द्वारा रचित है। इस स्त...

जन्म-मृत्यु के भय से निवृत्ति और सर्वविध कल्याण प्राप्ति हेतु करें श्री रामचन्द्राष्टकम्  स्तोत्र का पाठ
जन्म-मृत्यु के भय से निवृत्ति और सर्वविध कल्याण प्राप्ति हेतु करें श्री रामचन्द्राष्टकम् स्तोत्र का पाठ

परमपूज्य अमरदास जी द्वारा विरचित यह स्तोत्र है। जैसा की नाम से ही यह स्पष्ट हो जाता है की इस स्तोत्र...

असाध्य रोगों से मुक्ति तथा सकारात्मकता हेतु करें सूर्याथर्वशीर्ष द्वारा सूर्योपासना
असाध्य रोगों से मुक्ति तथा सकारात्मकता हेतु करें सूर्याथर्वशीर्ष द्वारा सूर्योपासना

।। सूर्याथर्वशीर्ष ।। भगवान् सूर्यनारायण प्रत्यक्षदेव के रूप में ब्रह्माण्ड में अवस्थित हैं । स्थ...

 +91 |

By clicking on Login, I accept the Terms & Conditions and Privacy Policy

Recovery Account