धैर्य, विनय, सहिष्णुता, और शांति की प्राप्ति हेतु करें यह श्री रामाष्टकम् स्तोत्र पाठ

धैर्य, विनय, सहिष्णुता, और शांति की प्राप्ति हेतु करें यह श्री रामाष्टकम् स्तोत्र पाठ

भगवान् श्री राम जी को समर्पित यह अष्टक स्तोत्र श्री परमहंस स्वामी ब्रह्मानन्द जी द्वारा रचित है | जैसा की नाम से ही स्पष्ट हो जाता है की इस स्तोत्र में आठ श्लोक हैं और अन्तिम एक श्लोक में इस स्तोत्र पाठ का महात्म्य बताया गया है | जो मनुष्य इस स्तोत्र का पाठ करता है भगवान् श्री राम की कृपा से उसे संसार जनित कष्ट और भयों से मुक्ति प्राप्त होती है | 

कृतार्तदेववन्दनं दिनेशवंशनन्दनम्।
सुशोभिभालचन्दनं नमामि राममीश्वरम्।।१।।

आर्त(दुःख) देवताओं ने जिनकी वन्दना की है, जो सूर्यवंश को आनन्दित करने वाले हैं तथा जिनके ललाट पर चन्दन सुशोभित है, उन परमेश्वर राम को मैं नमस्कार करता हूँ।

मुनीन्द्रयज्ञकारकं शिलाविपत्तिहारकम्।
महाधनुर्विदारकं नमामि राममीश्वरम्।।२।।

जो मुनिराज विश्वामित्र का यज्ञ सम्पन्न कराने वाले, पाषाणरूपा अहल्या का कष्ट निवारण करने वाले तथा श्रीशंकर का महान् धनुष तोड़ने वाले हैं, उन परमेश्वर राम को मैं नमस्कार करता हूँ।

स्वतातवाक्यकारिणं तपोवने विहारिणम्।
करे सुचापधारिणं नमामि राममीश्वरम्।।३।।

जो अपने पिता के वचनों का पालन करने वाले, तपोवन में विचरने वाले और हाथों में धनुष धारण करनेवाले हैं, उन परमेश्वर राम को मैं नमस्कार करता हूँ।

कुरङ्गमुक्तसायकं जटायुमोक्षदायकम्।
प्रविद्धकीशनायकं नमामि राममीश्वरम्।।४।।

जिन्होंने मायामृग पर बाण छोड़ा था, जटायु को मोक्ष प्रदान किया था तथा कपिराजबाली को विद्ध किया था, उन परमेश्वर राम को मैं नमस्कार करता हूँ।

प्लवङ्गसङ्गसम्मतिं निबद्धनिम्नगापतिम् ।
दशास्यवंशसङ्क्षतिं नमामि राममीश्वरम्।।५।।

जिन्होंने वानरों के साथ मित्रता की, समुद्र का पुल बाँधा और रावण के वंश का विनाश किया, उन परमेश्वर राम को मैं नमस्कार करता हूँ।

विदीनदेवहर्षणं कपीप्सितार्थवर्षणम्।
स्वबन्धुशोककर्षणं नमामि राममीश्वरम्।।६।।

जो अति दीन देवताओं को प्रसन्न करने वाले, वानरों की इच्छित कामनाओं को पूर्ण करने वाले और अपने बन्धुओं का शोक शान्त करने वाले हैं, उन परमेश्वर राम को मैं नमस्कार करता हूँ।

गतारिराज्यरक्षणं प्रजाजनार्तिभक्षणम्।
कृतास्तमोहलक्षणं नमामि राममीश्वरम्।।७।।

जो शत्रुहीन (निष्कण्टक) राज्य के पालक, प्रजाजन की भीति के भक्षक और मोह की निवृत्ति करने वाले हैं, उन परमेश्वर राम को मैं नमस्कार करता हूं।

हताखिलाचलाभरं स्वधामनीतनागरम्।
जगत्तमोदिवाकरं नमामि राममीश्वरम्।।८।।

जिन्होंने सम्पूर्ण पृथ्वी का भार हरण किया है, जो सकल नगरनिवासियों को अपने धाम को ले गये तथा जो संसाररूप अन्धकार के लिये सूर्यरूप हैं, उन परमेश्वर राम को मैं नमस्कार करता हूँ।

इदं समाहितात्मना नरो रघूत्तमाष्टकम्।  
पठन्निरन्तरं भयं भवोद्भवं न विन्दते।।९।।

जो पुरुष इस रामाष्टक को एकाग्रचित्त से निरन्तर पढ़ता है, उसे संसारजनित भय की प्राप्ति नहीं होती।

।। इस प्रकार श्री परमहंस स्वामी ब्रह्मानन्द जी द्वारा रचित यह स्तोत्र सम्पूर्ण हुआ ।।

वैदिक पद्धति से विशिष्ट पूजा-पाठ, यज्ञानुष्ठान, षोडश संस्कार, वैदिकसूक्ति पाठ, नवग्रह जप आदि के लिए हमारी साइट vaikunth.co पर जाएं तथा अभी बुक करें | 

Vaikunth Blogs

त्रिविध दुखों से निवृत्ति एवं शिव सायुज्य प्राप्ति हेतु करें लिङ्गाष्टकम् का पाठ
त्रिविध दुखों से निवृत्ति एवं शिव सायुज्य प्राप्ति हेतु करें लिङ्गाष्टकम् का पाठ

यह  स्तोत्र भगवान् शिव को समर्पित एक प्रार्थना है । इस स्तोत्र में कुल नौ श्लोक हैं जिनमें से आठ श्ल...

शास्त्रज्ञान तथा अध्यात्मज्ञान की वृद्धि एवं पापों की निवृत्ति हेतु दत्तात्रेय स्तोत्र
शास्त्रज्ञान तथा अध्यात्मज्ञान की वृद्धि एवं पापों की निवृत्ति हेतु दत्तात्रेय स्तोत्र

।। श्री दत्तात्रेय  स्तोत्र ।।  भगवान् विष्णु के अवतारों में महायोगीश्वर दत्तात्रेय जी की गणना हो...

संसार सागर से आसक्ति त्यागने एवं परमशान्ति की अनुभूति के लिए करें इस स्तोत्र का पाठ
संसार सागर से आसक्ति त्यागने एवं परमशान्ति की अनुभूति के लिए करें इस स्तोत्र का पाठ

श्री ब्रह्मानन्द जी द्वारा विरचित इस स्तोत्र में कुल 22 श्लोक हैं । भगवत् प्राप्ति हेतु यह स्तोत्र अ...

पञ्चमहापातकों एवं उपपातकों से मुक्ति तथा वेदपाठ फल प्राप्ति हेतु करें इस शीर्ष का पाठ
पञ्चमहापातकों एवं उपपातकों से मुक्ति तथा वेदपाठ फल प्राप्ति हेतु करें इस शीर्ष का पाठ

।। नारायणाथर्वशीर्ष ।।  नर = जीव, जीवों के समूह को नार कहते हैं। जीव समूह का जो आश्रय (अधिष्ठाता)...

अपरिमित ऊर्जा प्राप्ति एवं धन-धान्य की वृद्धि हेतु करें इस स्तोत्र का पाठ
अपरिमित ऊर्जा प्राप्ति एवं धन-धान्य की वृद्धि हेतु करें इस स्तोत्र का पाठ

।। श्रीसूर्याष्टकम् स्तोत्र ।।  श्रीसूर्याष्टकम् स्तोत्र में आठ श्लोकों के द्वारा भगवान् सूर्य की...

क्लेश रूपी अग्नि के ताप से मुक्ति तथा भगवत् कृपा प्राप्ति हेतु करें साधक पञ्चकम् का पाठ
क्लेश रूपी अग्नि के ताप से मुक्ति तथा भगवत् कृपा प्राप्ति हेतु करें साधक पञ्चकम् का पाठ

।। साधनपञ्चकम् ।। श्रीमत् शंकराचार्य जी द्वारा विरचित इस स्तोत्र में कुल छः श्लोक हैं जिनमें से प...

 +91 |

By clicking on Login, I accept the Terms & Conditions and Privacy Policy

Recovery Account