शुद्धिकरण

शुद्धिकरण पूजा

स्मार्त यज्ञ | Duration : 2 Hrs 30 min
Price : 5100

About Puja

शुद्धिकरण पूजा किसी व्यक्ति, वस्तु, विशेष स्थान आदि की शुद्धि के लिए की जाती है। शुद्धिकरण पूजा को करने से घर, कार्यालय, संस्थान तथा अपने आस-पास का वातावरण परम शुद्ध तथा पवित्र हो जाता है। पौराणिक ग्रन्थों के अनुसार यह पूजा किसी भी शुभ अवसर के प्रारम्भ में की जाती है, बच्चे के जन्म और परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु के बारहवें दिन इस पूजा को करने का विधान है। इस पूजा के द्वारा घर, कार्यालय, संस्था आदि का वातावरण तथा साधक का चित्त शुद्ध हो जाता है। पूजा के प्रभाव से घर का वातावरण सकारात्मक होता है तथा नवीन ऊर्जा का वास, घर में तथा परिवार के सदस्यों में होता है। वैदिक विधि के अनुसार शुद्धिकरण पूजा के वैदिक मन्त्रों के द्वारा शास्रोक्त विधि-विधान से गौरी गणेश पूजन, वरुण देवता का पूजन,पुण्याहवाचन मन्त्रों का पाठ शुद्धिकरण के लिये किया जाता है, तथा दशों दिशाओं का पूजन-अर्चन विधिवत् सम्पन्न कराया जाता है। पूजनोपरान्त वरुण कलश के जल से घर तथा परिवार के सदस्यों का अभिसिंचन किया जाता है। उपरोक्त विधान के द्वारा वर्तमान तथा पूर्व जन्म में किए गए ज्ञाताज्ञात पापों के दुष्परिणामों से साधक की भली भांति रक्षा होती है, तथा भविष्य उज्जवल होता है।

यह पूजा निम्नलिखित अवसरों पर सम्पन्न करायी जा सकती है। 

  • बच्चे के जन्म के 11वें दिन।
  • घर में किली व्यक्ति की मृत्यु के 12वें दिन के बाद।
  • घर में सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए।
  • व्यावसायिक केन्द्रों तथा संस्थानों की शुद्धि के लिए। 
  • किसी भी शुभ कार्य को प्रारम्भ करने से पूर्व इस पूजा को करने का विधान है।
Benefits

शुद्धिकरण पूजा का महत्व :-

  • शुद्धिकरण पूजा को कराने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।
  • इस पूजा के  प्रभाव से व्यक्ति को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।
  • यह पूजा बच्चे को नकारात्मक प्रभावों से बचाने में लाभकारी है।
  • यह पूजा सभी शुभ आयोजनों को सकारात्मक रूप से प्रारम्भ करमे के लिये सर्वोत्तम है।
  • शुद्धिकरण के द्वारा घर-परिवार में पूर्ण रूप से शुद्ध वातावरण  निर्मित होता।
  • जिस स्थान पर हम वास करते हैं, वह स्थान परम पवित्र होना चाहिए, पवित्र स्थान पर ही पवित्र विचार उत्पन्न होता है, जिससे हमारा मन, बुद्धि, चित्त आदि शुद्ध सात्विक मार्ग का अनुसरण करता है।
Process

शुद्धिकरण पूजा में होने वाले प्रयोग या विधि:-

  1. स्वस्तिवाचन एवं शान्तिपाठ
  2. प्रतिज्ञा-सङ्कल्प
  3. गणपति गौरी पूजन
  4. कलश स्थापन एवं वरुणादि देवताओं का पूजन
  5. पुण्याहवाचन एवं मन्त्रोच्चारण अभिषेक
  6. षोडशमातृका पूजन
  7. सप्तघृतमातृका पूजन
  8. आयुष्यमन्त्रपाठ
  9. सांकल्पिक नान्दीमुखश्राद्ध (आभ्युदयिकश्राद्ध)
  10. नवग्रह मण्डल पूजन
  11. अधिदेवता, प्रत्यधिदेवता आवाहन एवं पूजन
  12. पञ्चलोकपाल,दशदिक्पाल, वास्तु पुरुष आवाहन एवं पूजन 
  13. रक्षाविधान,
Puja Samagri

वैकुण्ठ के द्वारा दी जाने वाली पूजन सामग्री:-

  1. रोली, कलावा    
  2. सिन्दूर, लवङ्ग 
  3. इलाइची, सुपारी 
  4. हल्दी, अबीर 
  5. गुलाल, अभ्रक 
  6. गङ्गाजल, गुलाबजल 
  7. इत्र, शहद 
  8. धूपबत्ती,रुईबत्ती, रुई 
  9. यज्ञोपवीत, पीला सरसों 
  10. देशी घी, कपूर 
  11. माचिस, जौ 
  12. दोना बड़ा साइज,पञ्चमेवा 
  13. सफेद चन्दन, लाल चन्दन 
  14. अष्टगन्ध चन्दन, गरी गोला 
  15. चावल(छोटा वाला), दीपक मिट्टी का 
  16. सप्तमृत्तिका 
  17. सप्तधान्य, सर्वोषधि 
  18. पञ्चरत्न, मिश्री 
  19. पीला कपड़ा सूती

हवन सामग्री एवं यज्ञपात्र :-

  1. काला तिल 
  2. चावल 
  3. कमलगट्टा
  4. हवन सामग्री, घी,गुग्गुल
  5. गुड़ (बूरा या शक्कर) 
  6. बलिदान हेतु पापड़
  7. काला उडद 
  8. पूर्णपात्र -कटोरी या भगोनी
  9. प्रोक्षणी, प्रणीता, स्रुवा, शुचि, स्फय - एक सेट
  10. हवन कुण्ड ताम्र का 10/10  इंच या 12/12 इंच 
  11. पिसा हुआ चन्दन 
  12. नवग्रह समिधा
  13. हवन समिधा 
  14. घृत पात्र
  15. कुशा
  16. पंच पात्र

यजमान के द्वारा की जाने वाली व्यवस्था:-

  • वेदी निर्माण के लिए चौकी 2/2 का - 1
  • गाय का दूध - 100ML
  • दही - 50ML
  • मिष्ठान्न आवश्यकतानुसार 
  • फल विभिन्न प्रकार ( आवश्यकतानुसार )
  • दूर्वादल (घास ) - 1मुठ 
  • पान का पत्ता - 07
  • पुष्प विभिन्न प्रकार - 2 kg
  • पुष्पमाला - 7 ( विभिन्न प्रकार का)
  • आम का पल्लव - 2
  • विल्वपत्र - 21
  • तुलसी पत्र -7
  • शमी पत्र एवं पुष्प 
  • थाली - 2 , कटोरी - 5 ,लोटा - 2 , चम्मच - 2 आदि 
  • अखण्ड दीपक -1
  • देवताओं के लिए वस्त्र -  गमछा , धोती  आदि 
  • बैठने हेतु दरी,चादर,आसन 
  • तांबा या पीतल का कलश ढक्कन सहित 
  • पानी वाला नारियल
  • गोदुग्ध,गोदधि

No FAQs Available

 +91 |

By clicking on Login, I accept the Terms & Conditions and Privacy Policy

Recovery Account